जरुरी जानकारी | थर्मेक्स का अप्रैल-जून तिमाही में लाभ 39 प्रतिशत बढ़कर 58.95 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. थर्मेक्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 39 प्रतिशत बढ़कर 58.95 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय में वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
नयी दिल्ली, दो अगस्त थर्मेक्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 39 प्रतिशत बढ़कर 58.95 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय में वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि उसने वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में 42.40 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
पुणे स्थित ऊर्जा और पर्यावरण समाधान प्रदाता थर्मेक्स की भारत समेत चीन, यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया में विनिर्माण संयंत्र हैं।
चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,675.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में यह 1,077.75 करोड़ रुपये थी।
आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 1,593.57 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसके 1,021.49 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)