एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में ताप सूचकांक 50.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में गर्मी और आर्द्रता के बढ़ते स्तर के बीच बुधवार को ‘‘ऐसा अनुभव’’ किया गया कि तापमान 50.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

देश की खबरें | दिल्ली में ताप सूचकांक 50.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली में गर्मी और आर्द्रता के बढ़ते स्तर के बीच बुधवार को ‘‘ऐसा अनुभव’’ किया गया कि तापमान 50.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था, जबकि दिन में आर्द्रता 64 से 34 प्रतिशत के बीच रही।

'ताप सूचकांक' यह मापता है कि वास्तविक वायु तापमान में सापेक्ष आर्द्रता को शामिल करने पर वास्तव में कितनी गर्मी महसूस होती है।

'ताप सूचकांक' को प्रत्यक्ष या ‘‘महसूस होने वाला’’ तापमान भी कहा जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इसकी गणना एक सूत्र का उपयोग करके की जाती है, जिसमें वायु तापमान और सापेक्ष आर्द्रता दोनों को ध्यान में रखा जाता है।

इस बीच, राजधानी में इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 213 पर पहुंच गया, जिससे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).