जरुरी जानकारी | कोयले की कमी के चलते नहीं होगी बिजली कटौती : जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को भरोसा दिया कि कोयले की कमी के कारण देश में अब कहीं कोई बिजली कटौती नहीं होगी।

नयी दिल्ली, 17 जून कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को भरोसा दिया कि कोयले की कमी के कारण देश में अब कहीं कोई बिजली कटौती नहीं होगी।

उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब कुछ सप्ताह पहले खबर आई थी कि बिजली संयंत्रों में कोयले के कम भंडार के चलते उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं पूरी तरह से भरोसा दे सकता हूं कि ऐसा नहीं होगा।’’

मंत्री ने कहा कि आज की तारीख में ताप बिजली संयंत्रों के पास लगभग 12 दिनों का औसत कोयला भंडार है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा लगभग 5-5.5 करोड़ टन कोयले का भंडार भी है।

कोयले की कमी पर हाल की खबरों पर जोशी ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में ईंधन की कमी के कारण बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले ताप बिजली संयंत्रों में चार-पांच दिनों का कोयला भंडार था, लेकिन ऐसा माहौल बना दिया गया कि चार-पांच दिन बाद पूरी तरह अंधेरा हो जाएगा।

मंत्री ने कहा कि कोयले के भंडार को हर दिन भरा जा रहा है और कोयला लगातार संयंत्रों को भेजा जा रहा है।

कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा कि घरेलू स्तर पर कोकिंग कोल का उत्पादन दोगुना करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती मांग के बावजूद, कोयला मंत्रालय ने स्थिर कीमतों पर कोयला उपलब्ध कराने के लिए कई पहल की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\