देश की खबरें | ओडिशा में इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई परेड नहीं होगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 11 अगस्त ओड़िशा में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी से मनाने का निर्णय किया है और इस साल इस दौरान परेड का आयोजन नहीं किया जायेगा ।

गृह विभाग की ओर से जिलाधिकारियों को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिये बड़े पैमाने पर भीड़ जमा करने के पक्ष में नहीं है ।

यह भी पढ़े | Krishna Janmashtami 2020: दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में इन्वीटेशन से होगी एंट्री, ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश के भक्त बन सकेंगे कृष्ण जन्मोत्सव का हिस्सा.

प्रदेश के मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी की अगुवाई में सोमवार को आयोजित बैठक में इस बात का निर्णय ​किया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में आम लोगों की भागीदारी को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाये ।

पत्र में कहा गया है कि इस समारोह के लिये लगभग 70 से 75 लोगों को ही बुलाया जाये । इसके लिये ई—आमंत्रण का इस्तेमाल किया जाये ।

यह भी पढ़े | BSNL’s 88 Thousand Employees Traitors, Says BJP MP Anantkumar Hegde: बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े का विवादित बयान, BSNL के 88 हजार कर्मचारियों को बताया गद्दार, कहा- निजीकरण के बाद निकाल दिया जाएगा.

इसमें कहा गया है कि इन अतिथियों में 15 से 20 कोरोना योद्धा होने चाहिये ।

पत्र में यह भी कहा गया है कि समारोह में सामाजिक मेल जोल के दूरी के नियमों का सख्ती से पालन किया जाना और सबके लिये मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)