एजेंसी न्यूज

'Coffee with Karan' का नया संस्करण नहीं आएगा: करण जौहर

फिल्मकार करण जौहर ने बुधवार को कहा कि उनके लोकप्रिय कार्यक्रम ''कॉफी विद करण'' का नया संस्करण नहीं आएगा. इससे एक सप्ताह पहले खबरों में दावा किया गया था कि कार्यक्रम का निर्माण चल रहा है.

'Coffee with Karan' का नया संस्करण नहीं आएगा: करण जौहर
करण जौहर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, चार मई : फिल्मकार करण जौहर(Karan Johar)  ने बुधवार को कहा कि उनके लोकप्रिय कार्यक्रम ''कॉफी विद करण'' का नया संस्करण नहीं आएगा. इससे एक सप्ताह पहले खबरों में दावा किया गया था कि कार्यक्रम का निर्माण चल रहा है.

साल 2004 में स्टार वर्ल्ड टीवी चैनल पर शुरू हुए इस कार्यक्रम के 2019 तक छह संस्करण आ चुके हैं. करण (49) ने ट्वीट किया, ''कॉफी विद करण छह सीजन से मेरे और आपके जीवन का हिस्सा रहा है. यह भी पढ़ें : Karan Johar ने तोड़ा फैंस का दिल, बयान जारी करके कहा- Koffee With Karan नहीं लौटेगा

मुझे लगता है कि हमने एक प्रभाव छोड़ा है और सांस्कृतिक इतिहास में जगह बनाई है. और इसलिये, बड़े भारी मन से आपको बताना चाहता हूं कि कॉफी विद करण का नया संस्करण नहीं आएगा... .''

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).