देश की खबरें | बेंगलुरु में कोई लॉकडाउन नहीं होगा, राज्य की अर्थव्यवस्था सुधारना भी महत्त्वपूर्ण : येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि शहर में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे और नये सिरे से कोई लॉकडाउन नहीं लागू किया जाएगा।

बेंगलुरु, 26 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि शहर में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे और नये सिरे से कोई लॉकडाउन नहीं लागू किया जाएगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारना भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कोविड-19 के प्रसार को रोकना।

यह भी पढ़े | CBSE Board Exams 2020: सुप्रीम कोर्ट ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने संबंधी अधिसूचना को दी मंजूर.

उन्होंने कहा कि भले ही राज्य की राजधानी को कोविड प्रबंधन के मामले में पूरे देश के लिए एक मॉडल माना जा रहा था और पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई हो लेकिन हर किसी के सहयोग से वैश्विक महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

उनकी इस टिप्पणी से एक दिन पहले राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा था कि बेंगलुरु अब भी अन्य शहरों एवं राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की तुलना में ‘सुरक्षित’ है। उन्होंने फिलहाल दोबारा लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार कर उन सभी अटकलों को विराम दे दिया कि मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राजधानी में ऐसे किसी कदम पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | SP के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “किसी भी कारण से लॉकडाउन लगाने का सवाल ही नहीं उठता है। कुछ इलाकों में (जहां मामले ज्यादा हैं) हमने पहले से लॉकडाउन लगाया हुआ है, उन इलाकों के अलावा इसे कहीं और लागू करने का सवाल ही नहीं उठता है।”

कोविड-19 को नियंत्रित करने के कदमों पर चर्चा करने के लिए बेंगलुरु के मंत्रियों और सभी दलों के विधायकों तथा सांसदों के साथ अपनी बैठक से पहले उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारना भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\