देश की खबरें | किसानों को सब्सिडी जारी करने संबंधी दिशा-निर्देशों में होगा संशोधन : केंद्रीय मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि मशीनरी और उपकरणों की खरीद के लिए किसानों को मिलने वाली सब्सिडी के संबंध मे नए दिशा-निर्देश जारी करेगी।
मैंगलुरु, 11 फरवरी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि मशीनरी और उपकरणों की खरीद के लिए किसानों को मिलने वाली सब्सिडी के संबंध मे नए दिशा-निर्देश जारी करेगी।
मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में सब्सिडी का एक बड़ा हिस्सा ट्रैक्टर की खरीद के लिए अलग रखा गया है और किसान अपने दैनिक कार्य के लिए आवश्यक अन्य कृषि मशीनरी और उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं हैं।
केंद्रीय मंत्री ने पुत्तूर में विवेकानंद कॉलेज के परिसर में शुक्रवार शाम को तीन दिवसीय कृषि मशीनरी मेले के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।
मंत्री ने युवाओं से नारियल से मूल्य संवर्धित उत्पादों के उत्पादन के लिए नए तरीके तलाशने को कहा।
उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि सुपारी और नारियल उत्पादक ताड़ के पेड़ लगा सकते हैं क्योंकि देश में ताड़ के तेल की मांग है, जिसे फिलहाल आयात किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि किसानों को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)