खेल की खबरें | सिडनी टेस्ट में कड़ा विकेट होगा जिस पर घास भी होगी : क्यूरेटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) के क्यूरेटर एडम लेविस ने बुधवार को कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिये कड़ा विकेट तैयार किया जा रहा है जिस पर पर्याप्त घास भी होगी।

सिडनी, छह जनवरी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) के क्यूरेटर एडम लेविस ने बुधवार को कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिये कड़ा विकेट तैयार किया जा रहा है जिस पर पर्याप्त घास भी होगी।

लेविस ने कहा कि इस साल के बदलते मौसम को देखते हुए उन्होंने गुरुवार से शुरू होने वाले मैच के लिये काफी अच्छा विकेट तैयार किया है।

उन्होंने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मौसम हमारे लिये चिंता का विषय था और सिडनी में टेस्ट मैच नहीं खेले जाने की बात भी हो रही थी। हम जानते हैं कि इस तरह के टेस्ट मैच की तैयारी के लिये कितने प्रयास करने होते हैं और आपको यह समझना होता है कि यह हमारे लिये बड़े फाइनल जैसा है। ’’

लेविस ने कहा, ‘‘यह हमारे लिये साल का सबसे महत्वपूर्ण दौर है। हमने अपनी तरफ से मौसम के अनुसार तैयारियां की है और हमें लगता कि हमने वास्तव में अच्छा विकेट तैयार किया है।’’

लेविस से पूछा गया कि क्या विकेट पिछले साल आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये मैच की तरह ही होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘मौसम के कारण हर साल पिच का व्यवहार बदला हुआ होता है इसलिए हम उन्हें (टीमों को) कड़ा विकेट देना चाहते हैं जिसमें पर्याप्त घास भी हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीन साल पहले इंग्लैंड की टीम यहां आयी थी, तापमान 30 डिग्री के आसपास था, गर्म हवाएं चल रही थी। वह इस साल की तुलना में एकदम भिन्न था। इस साल काफी उमस और बारिश है और विकेटों को ढककर रखना पड़ा है। ’’

पिछले साल आस्ट्रेलिया ने सिडनी में न्यूजीलैंड को 279 रन से हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज