देश की खबरें | ओडिशा में आठ महीनों में सामूहिक बलात्कार की 54 घटनाएं हुईं, ‘डबल इंजन’ सरकार चुप: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में पिछले आठ महीनों के दौरान सामूहिक बलात्कार की 54 घटनाएं हुई हैं, लेकिन ‘डबल इंजन’ सरकार चुप है।
नयी दिल्ली, सात मार्च कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में पिछले आठ महीनों के दौरान सामूहिक बलात्कार की 54 घटनाएं हुई हैं, लेकिन ‘डबल इंजन’ सरकार चुप है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि ओडिशा की स्थिति पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए और यदि सरकार ध्यान नहीं दे पा रही है, तो उच्चतम न्यायालय को प्रदेश की सरकार को अपना रवैया बदलने का आदेश देना चाहिए।
दास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ओडिशा में पिछले 24 साल तक बीजू जनता दल की सरकार रही। इस बीच 2000 से 2009 तक भाजपा और बीजद ने मिलकर ओडिशा में शासन किया। पिछले आठ महीने से भाजपा की सरकार है। खुद मुख्यमंत्री मोहन मांझी का मानना है कि 3,420 महिलाएं और 8,403 बच्चे लापता हैं।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछले आठ महीनों में सामूहिक बलात्कार की 54 घटनाएं हुई हैं। इसके साथ ही ओडिशा में नाबालिग बच्चियों के बलात्कार और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इतना सब हो रहा है, लेकिन भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार चुप है।’’
दास के अनुसार, ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर केंद्र सरकार ध्यान दे, क्योंकि अपराध को रोकने के लिए अगर उपाय नहीं किए गए, तो वे बढ़ते जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर सरकार इनके ऊपर ध्यान नहीं दे पा रही है, तो उच्चतम न्यायालय को इस पर विचार करना चाहिए। एक वर्तमान न्यायाधीश के द्वारा सरकार को आदेश देना चाहिए कि वह अपना रवैया बदले और जिम्मेदारी समझे।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ अपराध का रेट 2022 में 9.3 प्रतिशत था, लेकिन अब 31,000 मामले दर्ज किए गए हैं, जो आठ प्रतिशत की बढ़त दिखाते हैं। इसमें ज्यादातर आदिवासी और दलित महिलाएं प्रभावित हैं।’’
दास ने कहा कि जब तक इन महिलाओं को न्याय नहीं मिल जाता, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

