देश की खबरें | बादल छाए रहने से दिल्ली में गर्मी से कुछ राहत मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दिल्ली में मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक लू का अनुमान नहीं है।
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दिल्ली में मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक लू का अनुमान नहीं है।
सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को दर्ज किए गए 42.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
मौसम विभाग ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बीच अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन शहर का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों में अप्रैल में अधिक तीव्र और लगातार लू की स्थिति बने रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक पांच दिन ऐसे दर्ज किए गए हैं जब लू चली है और यह संख्या 12 वर्षों में सबसे अधिक हैं। इससे पहले अप्रैल, 2017 में ऐसे चार दिन दर्ज किए थे।
राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। महीने का अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

