एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | किसी भी मरीज के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए : केजरीवाल ने अधिकारियों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों से कहा है कि अब ऑक्सीजन की आपूर्ति सुधरी है और संक्रमित मरीजों को चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए।

देश की खबरें | किसी भी मरीज के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए : केजरीवाल ने अधिकारियों से कहा

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों से कहा है कि अब ऑक्सीजन की आपूर्ति सुधरी है और संक्रमित मरीजों को चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति पर बैठक के दौरान केजरीवाल ने जिलाधिकारियों को ऑक्सीजन सुविधा से युक्त बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया ताकि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत न हो।

केजरीवाल ने कहा कि तीन महीने के भीतर सभी योग्य लोगों के टीकाकरण का प्रयास होना चाहिए।

उन्होंने जिलाधिकारियों को तैयारियों की समीक्षा के लिए टीकाकरण केंद्रों का भी औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि जिलाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में गृह पृथक-वास में उपचाराधीन मरीजों को कुल 1,406 ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराए गए।

दिल्ली सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 50,425 मरीज गृह पृथक-वास में हैं। शहर में उपचाराधीन मामलों की संख्या 91,035 है और 50,785 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).