एजेंसी न्यूज

कार्य समिति के चुनाव पर खुलकर चर्चा हो और सामूहिक रूप से निर्णय हो: अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाधिवेशन शुरू होने के बाद शुक्रवार को पार्टी की संचालन समिति के सदस्यों से कहा कि वे कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के चुनाव के संदर्भ में खुलकर अपनी बात ररखें और सामूहिक रूप से फैसला करें.

कार्य समिति के चुनाव पर खुलकर चर्चा हो और सामूहिक रूप से निर्णय हो: अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
Mallikarjun Kharge (Photo: ANI)

नवा रायपुर, 24 फरवरी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने महाधिवेशन शुरू होने के बाद शुक्रवार को पार्टी की संचालन समिति के सदस्यों से कहा कि वे कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के चुनाव के संदर्भ में खुलकर अपनी बात ररखें और सामूहिक रूप से फैसला करें. उन्होंने कहा, "कार्य समिति के चुनाव के संदर्भ में सब खुलकर अपनी बात रखिए और सामूहिक तौर पर फैसला लीजिए, आप सबकी जो राय बनेगी, वो मेरी और सबकी राय होगी."

खरगे ने यह भी कहा कि महाधिवेशन विधानसभा चुनावों और उसके बाद 2024 के आम चुनाव की पृष्ठभूमि में हो रहा है, जो एक बड़ी चुनौती भी है और एक बड़ा अवसर भी है. खरगे ने कहा कि आज देश के सामने कई गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं, लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है, संसदीय संस्थाएं भी गंभीर संकट से जूझ रही हैं." यह भी पढ़ें : Adani-Hindenburg Affair: रिपोर्टिग पर प्रतिबंध लगाने वाली याचिका खारिज

संचालन समिति की बैठक आज सुबह शुरू हुई और इसके साथ ही महाधिवेशन का आगाज हुआ. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अभी नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में वे संचालन समिति की बैठक में शामिल नहीं हैं. सूत्रों को कहना है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज शाम अधिवेशन में भाग ले सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).