देश की खबरें | उप्र में शिक्षक भर्ती मामले की न्यायिक जांच हो: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में कथित घोटाले और अनामिका शुक्ला प्रकरण की न्यायिका जांच होनी चाहिए।

जियो

नयी दिल्ली, 11 जून कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में कथित घोटाले और अनामिका शुक्ला प्रकरण की न्यायिका जांच होनी चाहिए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने यह सवाल भी किया कि जब उत्तर प्रदेश सरकार ने खुद मान लिया है कि भर्ती प्रक्रिया में घोटाला हुआ है तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?

यह भी पढ़े | Elephants Death: छत्तीसगढ़ के जंगल में हाथिनी के शव के आसपास डटा हाथियों का झुंड, पिछले दो दिन में मौत की दूसरी घटना.

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से शिक्षक भर्ती मामले में कार्रवाई की बात बार बार रखी गई, लेकिन उप्र सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी।’’

शुक्ला ने कहा कि अनामिका शुक्ला नामक महिला के नाम पर प्रदेश में जगह जगह लोगों को नौकरियां दी गईं और घोटाला किया गया। हम इसकी जांच चाहते हैं। सरकार ने स्वीकार कर लिया कि घोटाला हुआ है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने किया बिहार के रण में उतरने का ऐलान, 32 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव.

उन्होंने सवाल किया कि जब बेसिक शिक्षा मंत्री ने घोटाला स्वीकार कर लिया कि गड़बड़ी हुई तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ हमारी मांग है कि इस मामले की न्यायिक जांच हो। यह जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा करायी जाए। पूरी भर्ती प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए।’’

उन्होंने यह आग्रह भी किया, ‘‘अनामिका शुक्ला की नौकरी की व्यवस्था हो और प्रदेश सरकार को उनकी बदनामी के लिए उनसे क्षमा मांगनी चाहिए। उनके परिवार को सुरक्षा भी दी जानी चाहिए।’’

शुक्ला के मुताबिक, अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह नहीं हो सकता। अब जांच होनी चाहिए कि इन अधिकारियों के ऊपर कौन लोग हैं?

प्रदेश सरकार द्वारा एसटीएफ की जांच कराने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ एसटीएफ जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती क्योंकि एसटीएफ प्रदेश सरकार के तहत आती है। अगर न्यायिक जांच होगी तो दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\