देश की खबरें | केरल के कई हिस्सों में आगामी पांच दिन में हो सकती है बारिश: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के इलाकों पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले पांच दिन के दौरान केरल के कई हिस्सों में बारिश होने का सोमवार को पूर्वानुमान लगाया।

तिरुवनंतपुरम, छह नवंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के इलाकों पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले पांच दिन के दौरान केरल के कई हिस्सों में बारिश होने का सोमवार को पूर्वानुमान लगाया।

आईएमडी ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण के कारण केरल में आगामी पांच दिन में सामान्य से मध्यम बारिश हो सकती है। उसने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में छह से नौ नवंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

बीते महीनों में केरल के अधिकतर हिस्सों में सामान्य बारिश हुई थी जबकि कुछ हिस्सों में इसके मुकाबले अधिक बारिश हुई।

आईएमडी वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, आलप्पुषा और एरणाकुलम जिलों में अधिक बारिश हुई थी जबकि तिरुवनंतपुरम और पतनमतिट्टा में बहुत अधिक बारिश हुई।

वायनाड राज्य का एकमात्र जिला था जहां पांच नवंबर तक बीते एक महीने में कम बारिश हुई।

अधिक बारिश का अर्थ है कि मौसम के दौरान सामान्य मानी जाने वाली वर्षा से 20-59 प्रतिशत तक अधिक बारिश होना, जबकि 60 प्रतिशत से अधिक बारिश होने पर इसे बहुत अधिक माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल