जरुरी जानकारी | निवेशकों के दस्तावेज मिले बिना छह योजनाओं को बंद करने में हो सकती है देरी: फ्रेंकलिन टेम्पलटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हाल में छह ऋण योजनाओं को बंद करने वाली फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने कहा कि निवेशकों के दस्तावेज सौंपने में देरी के चलते योजनाओं को खत्म करने की प्रक्रिया में देरी होगी और इस बारे में नए सिरे से उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही आगे कोई कदम उठाना संभव होगा।

नयी दिल्ली, 28 मई हाल में छह ऋण योजनाओं को बंद करने वाली फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने कहा कि निवेशकों के दस्तावेज सौंपने में देरी के चलते योजनाओं को खत्म करने की प्रक्रिया में देरी होगी और इस बारे में नए सिरे से उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही आगे कोई कदम उठाना संभव होगा।

कंपनी ने आगे कहा कि जिन निवेशकों के पास फंड हाउस में पंजीकृत ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर नहीं हैं, वे मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे। मतदान की तारीख का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

ट्रस्टी अगले कुछ दिनों में मतदान प्रक्रिया से संबंधित एक नोटिस भेजेंगे। फंड हाउस ने अपने वितरण भागीदारों को एक पत्र में कहा कि प्रत्येक योजना के लिए अलग से नोटिस भेजा जाएगा।

मतदान की प्रक्रिया और निवेशकों की बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होगा और इसे प्रत्येक छह योजनाओं के लिए अलग-अलग आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

इस पत्र के अलावा फंड हाउस ने अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर भी जारी किए हैं।

कंपनी ने बताया कि निवेशकों को मतदान के लिए कहा जा रहा है क्योंकि केवल निवेशकों की बैठक के कारण राशि चुकाने के बाद ही योजनाओं को खत्म किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान