देश की खबरें | मोदी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक रुपये का भी आरोप नहीं : अमित शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर अपने 10 साल के शासन के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया।
मुंबई, 19 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर अपने 10 साल के शासन के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक रुपये का भी आरोप नहीं है।
वह यहां से लगभग 370 किलोमीटर दूर पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक रुपये का भी आरोप नहीं है जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार को देखा जाये तो तब 12 लाख करोड़ रुपये के कई घोटाले हुए थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञ होने के बावजूद मनमोहन सिंह भारत को एक दशक तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में 11वें नंबर पर ही रखने में सफल रहे। कांग्रेस के एक नेता ने तो इसे उनकी कामयाबी बताते हुए उनकी तारीफ भी की थी। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारत को पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया।’’
शाह ने दावा किया कि जहां भी कांग्रेस सत्ता में आती है, आर्थिक प्रगति धीमी हो जाती है, जबकि भाजपा सरकार के तहत विकास को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद जम्मू-कश्मीर में सक्रिय था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)