खेल की खबरें | बिग थ्री जैसी कोई चीज नहीं, द्विपक्षीय श्रृंखलाएं और आईसीसी प्रतियोगिता दोनों महत्वपूर्ण: बारक्ले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए चेयरमैन ग्रेग बारक्ले के लिए ‘बिग थ्री’ की धारणा का कोई अस्तित्व नहीं है जिनका मानना है कि द्विपक्षीय श्रृंखलाएं और आईसीसी प्रतियोगिता एक साथ रह सकती है जिससे खेल के पारिस्थितिकी तंत्र को मदद मलेगी।

दुबई, 25 नवंबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए चेयरमैन ग्रेग बारक्ले के लिए ‘बिग थ्री’ की धारणा का कोई अस्तित्व नहीं है जिनका मानना है कि द्विपक्षीय श्रृंखलाएं और आईसीसी प्रतियोगिता एक साथ रह सकती है जिससे खेल के पारिस्थितिकी तंत्र को मदद मलेगी।

‘बिग थ्री’ धारणा के तहत भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को वैश्विक संस्था के राजस्व का अधिकांश हिस्सा मिलना था।

यह भी पढ़े | India’s Tour of Australia 2020: दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने की भविष्यवाणी.

चुनाव से पहले न्यूजीलैंड के बारक्ले ने कहा था कि यह धारण पैदा की गई थी वह ‘हर अन्य चीज पर’ द्विपक्षीय क्रिकेट को अहमियत देंगे लेकिन यह वास्तविकता से कोसों दूर है।

बारक्ले ने आईसीसी की वेबसाइट पर पोस्ट वीडियो में कहा, ‘‘मीडिया में इसे लेकर (कि मैं विश्व प्रतियोगिताओं की तुलना में द्विपक्षीय क्रिकेट के पक्ष में हूं) गलत धारणा बनाई गई। लेकिन तथ्य यह है कि बेशक मैं द्विपक्षीय क्रिकेट का पक्षधर हूं, यह क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों की जीवनरेखा है।’’

यह भी पढ़े | माइकल क्लार्क बोले- अगर कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौटने से पहले टीम को लय नहीं देंगे तो टेस्ट श्रृंखला में 0-4 से हारेगा भारत.

उन्होंने कहा, ‘‘देशों को नियमित रूप से एक दूसरे के खिलाफ खेलना, व्यावहारिक प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताएं प्रशंसकों को खेल से जोड़ती हैं। यह विकास का रास्ता साफ करती है, यह क्रिकेट का अहम हिस्सा है।’’

बीसीसीआई का समर्थन हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के इस प्रशासक ने कहा कि लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि विश्व प्रतियोगिताएं उतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। पिछले साल महिला टी20 विश्व कप, एकदिवसीय विश्व कप के दौरान जो हुआ उसे देखें तो ये शानदार प्रतियोगिताएं थी।’’

बारक्ले ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि ये शीर्ष प्रतियोगिताएं हैं। मेरे यह कहने की जरूरत है कि इनके (द्विपक्षीय श्रृंखलाओं और वैश्विक प्रतियोगिताओं) एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है, इनमें से एक की दूसरे के लिए अनदेखी नहीं हो सकती। मैं क्रिकेट के बेहद नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को लेकर काफी सतर्क हूं। ’’

बारक्ले ने हालांकि काफी अधिक क्रिकेट के प्रति भी चेताया।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके पास आईपीएल और बिग बैश जैसी लीग भी है। आपको खिलाड़ियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और पैसे को भी देखना होगा जो सर्वोच्च है। हम उनसे उम्मीद नहीं कर सकते कि वे पूरे साल लगातार खेलते रहें।’’

बारक्ले ने कहा, ‘‘हमें प्रशंसकों के साथ इसे लेकर संतुलन बनाना होगा। आखिर में यह तभी काम करता है जब प्रशंसक ऐसा चाहते हैं।’’

खेल के ताकतवर देशों भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के संदर्भ में बारक्ले ने कहा कि वह ‘बिग थ्री’ की धारणा में विश्वास नहीं रखते।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मेरा सवाल है तो बिग थ्री जैसी कोई चीज नहीं है। मैं इसे नहीं मानता। सभी सदस्य महत्वपूर्ण हैं और उनके साथ बराबरी का व्यवहार होना चाहिए।’’

बारक्ले ने कहा, ‘‘मैं स्वीकार करता हूं कि सदस्यों की चिंताएं अलग हो सकती हैं... मैं स्वीकार करता हूं कि कुछ बड़े देश मेजबानी और राजस्व के मामले में आईसीसी को निश्चित नतीजे देते हैं इसलिए हमें इन पर गौर करने की जरूरत है लेकिन बिग थ्री जैसी कोई चीज नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\