देश की खबरें | भाजपा के घोषणापत्र में कोई दम नहीं: गहलोत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र में कोई दम नहीं है और इससे जनता को बहुत ही निराशा हुई है।
जयपुर, 17 नवंबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र में कोई दम नहीं है और इससे जनता को बहुत ही निराशा हुई है।
भाजपा के घोषणापत्र के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने यहां मीडिया से कहा,‘‘नयापन तो है नहीं। मेरे हिसाब से तो उन्होंने गृहकार्य भी नहीं किया। क्योंकि जो योजनाएं हमारी पहले से ही लागू हैं या हमने लागू करने की गारंटी दी है उसी को घुमा फिराकर लिखा गया है। घोषणापत्र में कोई दम नहीं है और इससे जनता को बहुत निराशा हुई है।’’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) बृहस्पतिवार को जारी किया जिसमें युवाओं को पांच साल में 2.50 लाख सरकारी नौकरी देने और गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया गया है।
गैस सिलेंडर की घोषणा पर गहलोत ने कहा,‘‘हमारे दबाव में केंद्र सरकार ने पहले सिलेंडर पर 200 रुपये कम किए। अब ये 450 की बात कर रहे हैं। साढ़े चार सौ की बात मध्य प्रदेश में भी की गई है। भाजपा का मकसद तो केवल उज्ज्वला वालों तक सीमित है, हम उससे आगे बढ़ गए हैं। हमने नई गारंटी में कहा है कि उज्ज्वला योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अधीन आने वाले परिवारों को मिलाकर 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर देंगे
गहलोत ने कहा,‘‘ये तो अभी पीछे-पीछे चल रहे हैं इनका गृहकार्य ठीक नहीं है। इनके घोषणापत्र के किसी भी बिंदु में दम नहीं है। हमारा घोषणापत्र भी भारी पड़ेगा, हम खुद भी भारी पड़ रहे हैं। इनके पास आरोप लगाने के लिए कुछ नहीं हैं।'
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

