देश की खबरें | मादक पदार्थ तस्करी में शामिल किसी को भी बचाने का सवाल ही नहीं : येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को सरकार द्वारा राज्य में मादक पदार्थों के तस्करों एवं नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को अभूतपूर्व करार देते हुए कहा कि इस अपराध में शामिल किसी को बचाने का सवाल ही नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, सात सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को सरकार द्वारा राज्य में मादक पदार्थों के तस्करों एवं नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को अभूतपूर्व करार देते हुए कहा कि इस अपराध में शामिल किसी को बचाने का सवाल ही नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान चल रहा है और किसी को बचाने का सवाल ही नहीं है।’’

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rjput Case: सुशांत की बहन श्वेता ने किया न्याय दिलाने का वादा.

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘पहली बार देश में हमने इसके खिलाफ सख्त कदम उठाया है।’’

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारा इरादा नशे के खतरों को रोकना है जो युवाओं और छात्रों को नुकसान पहुंचा रहा है एवं अधिकारी इसके लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में 8368 नए मरीज पाए गए, 70 की मौत: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पहले राज्य के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि मादक पदार्थ मामलों की जांच चल रही है और उन्होंने पुलिस महानिदेशक को नशे के खिलाफ पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में पुलिस ने कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और गांजा, एमडीएमए जैसे नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हाल में की गई गिरफ्तारी से मादक पदार्थों के तस्करों का संबंध कथित तौर पर कन्नड फिल्म अभिनेताओं और संगीतकार से होने का खुलासा हुआ है।

पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा की जांच के तहत अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और रेव पार्टी आयोजक विरेन खन्ना सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी