विदेश की खबरें | इजराइल के साथ संघर्ष विराम के दूसरे चरण को लेकर वार्ता में अभी कोई प्रगति नहीं: हमास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. युद्ध विराम के पहले चरण में, जिसके तहत गाजा पट्टी में 15 महीने से जारी लड़ाई पर रोक लगाई गई थी, लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों के बदले में 33 बंधकों को रिहा किया गया, जिनमें आठ बंधकों के शव भी थे।
युद्ध विराम के पहले चरण में, जिसके तहत गाजा पट्टी में 15 महीने से जारी लड़ाई पर रोक लगाई गई थी, लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों के बदले में 33 बंधकों को रिहा किया गया, जिनमें आठ बंधकों के शव भी थे।
प्रथम चरण शनिवार को समाप्त हो रहा है, लेकिन समझौते की शर्तों के अनुसार, दूसरे चरण पर बातचीत जारी रहने तक लड़ाई फिर से शुरू नहीं होगी।
इजराइल, कतर, मिस्र और अमेरिका के अधिकारी काहिरा में दूसरे चरण की वार्ता में शामिल हैं, जिसका लक्ष्य सभी शेष बंधकों की वापसी और इजराइली सैनिकों की वापसी के साथ युद्ध को समाप्त करना है।
हमास ने वार्ता में भाग नहीं लिया, लेकिन मिस्र और कतर के मध्यस्थों के माध्यम से इसका प्रतिनिधित्व किया गया है। हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य बासम नैम ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि शुक्रवार को इजराइली वार्ताकारों के स्वदेश लौटने से पहले समाधान तलाशने में ‘‘कोई प्रगति’’ नहीं हुई थी।
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल में अपने हमले के जरिये युद्ध की शुरुआत की थी। इस हमले में इजराइल में 1,200 लोग मारे गए थे।
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, तब से इजराइल के सैन्य हमले में 48,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।
दोनों पक्ष युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से जनवरी में तीन चरणों के संघर्ष विराम समझौते पर सहमत हुए थे।
हमास के एक सदस्य ने बताया कि समूह ने संघर्ष विराम के प्रथम चरण को 42 दिनों के लिए बढ़ाने के इजराइली प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि यह संघर्ष विराम समझौते के विरुद्ध है।
उसने कहा कि इजराइली प्रस्ताव में अतिरिक्त बंधकों की अदला-बदली के बदले में शनिवार से शुरू हुए रमजान के महीने के समाप्त होने तक संघर्ष विराम को विस्तारित करने की बात कही गई है।
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी, विश्व खाद्य कार्यक्रम ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि समझौते के पहले चरण के दौरान यह गाजा में 10 लाख फलस्तीनियों तक पहुंचा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)