एजेंसी न्यूज

तेजस्वी यादव को लेकर कोई किंतु-परंतु नहीं, हम 50 सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक: भाकपा (माले) सांसद

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के सांसद सुदामा प्रसाद ने शनिवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के नाम को लेकर कोई किंतु-परंतु और भ्रम की स्थिति नहीं है, लेकिन चुनाव से पहले चेहरा घोषित करने के बारे में फैसला घटक दलों के शीर्ष नेता करेंगे.

तेजस्वी यादव को लेकर कोई किंतु-परंतु नहीं, हम 50 सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक: भाकपा (माले) सांसद
Tejashwi Yadav (img: tw)

नयी दिल्ली, 17 मई : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के सांसद सुदामा प्रसाद ने शनिवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के नाम को लेकर कोई किंतु-परंतु और भ्रम की स्थिति नहीं है, लेकिन चुनाव से पहले चेहरा घोषित करने के बारे में फैसला घटक दलों के शीर्ष नेता करेंगे. यह भी पढ़ें :निष्पक्षता की कसौटी पर खरे नहीं उतरते विधानसभा अध्यक्ष के कई फैसले : अशोक गहलोत

बिहार के आरा से लोकसभा सदस्य ने 'पीटीआई ' के साथ बातचीत में यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस बार 50 सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है और यदि ऐसा होता है तो महागठबंधन के सरकार बनाने की काफी संभावना रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).