Lalu Prasad on CM Nitish Kumar: बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए हैं- लालू प्रसाद
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के नवादा में कई लोगों के घरों में आग लगाए जाने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रदेश में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विफल हो गए हैं.
नयी दिल्ली, 19 सितंबर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के नवादा में कई लोगों के घरों में आग लगाए जाने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रदेश में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विफल हो गए हैं.
प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान को लेकर उन पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ‘‘नवादा घटना में गिरफ्तार किए गए 90 प्रतिशत लोग एक विशेष जाति के हैं और राजद समर्थक हैं.’’ लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जीतन राम मांझी पूरी तरह से गुमराह हैं और वह देश के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं पता लगाऊंगा कि वहां (नवादा) क्या हुआ है. राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है.’’ यह भी पढ़ें : देश की खबरें | ‘एक देश, एक चुनाव’ पहल का उद्देश्य देश में अमेरिका जैसी राष्ट्रपति प्रणाली लाना है: जयंत पाटिल
उन्होंने बाद में कहा, ‘‘यह बहुत गलत है. बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है. नीतीश कुमार विफल हो गए हैं.’’ नवादा के मांझी टोला में 21 मकानों में आग लगाने की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा की घटना की निंदा की और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने तथा जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

