देश की खबरें | सिंधिया और उनके साथ भाजपा में आए नेताओं में असुरक्षा की कोई भावना नहीं : राव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ राजनेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को "संपूर्ण भाजपा का नेता" बताते हुए पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने रविवार को कहा कि सिंधिया और उनके साथ पिछले साल कांग्रेस से भाजपा में आने वाले किसी भी नेता में असुरक्षा की कोई भावना नहीं है।

इंदौर, 31 जनवरी वरिष्ठ राजनेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को "संपूर्ण भाजपा का नेता" बताते हुए पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने रविवार को कहा कि सिंधिया और उनके साथ पिछले साल कांग्रेस से भाजपा में आने वाले किसी भी नेता में असुरक्षा की कोई भावना नहीं है।

राव ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक में शामिल होने के दौरान यहां संवाददाताओं से कहा, "अब सिंधिया केवल उन लोगों के नेता नहीं हैं, जो उनके साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। अब वह संपूर्ण भाजपा के नेता हैं। उनमें या उनके साथ भाजपा में आए नेताओं में असुरक्षा की कोई बात नहीं है।"

उन्होंने कहा, "ये सब नेता कहीं से भी आए हों, अब भाजपा में रम गए हैं।"

राव इस प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि सिंधिया की सरपरस्ती में पिछले साल सियासी पालाबदल करने वाले नेताओं को सत्तारूढ़ भाजपा के नवगठित प्रदेश संगठन में पर्याप्त जगह नहीं दिए जाने का क्या कारण है? उन्होंने कहा, "पहले आप बताइए कि यह पर्याप्त जगह क्या होती है? क्या हमारे उन सभी कार्यकर्ताओं को (भाजपा के नवगठित प्रदेश संगठन में) मौका मिल गया जिन्होंने जी-तोड़ मेहनत करते हुए (राज्य में) भाजपा के एक करोड़ सदस्य बनाए हैं।"

भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी ने कहा, "यह बात ध्यान रखिए कि हमने अपने बरसों पुराने नेताओं को पीछे करते हुए सिंधिया के साथ भाजपा में आए नेताओं को मंत्री बनाया है। इस पर कुछ लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि (शिवराज सिंह चौहान नीत) सरकार में संतुलन कम है और सिंधिया के साथ भाजपा में आए लोग (मंत्रिमंडल में) ज्यादा हैं।"

उन्होंने कहा, "दरअसल, यह किसी नेता को भाजपा में कम या ज्यादा तवज्जो दिए जाने का मुद्दा ही नहीं है।"

गौरतलब है कि सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण राज्य की तत्कालीन कमलनाथ सरकार को मार्च 2020 में रुखसत होना पड़ा था। इसके तुरंत बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ और राज्य के अन्य आला कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए राव ने कहा, "राज्य में कांग्रेस शून्य की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस के अनुभवी नेता इस दल को संग्रहालय में रखी जाने वाली पार्टी बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।"

वरिष्ठ भाजपा नेता ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जो देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं, जो अराजकतावादी हैं, जो पथराव करते हैं, उन लोगों का अगर कोई मुखिया और प्रवक्ता है, तो वह दिग्विजय सिंह हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\