विदेश की खबरें | क्वाड के भीतर अफगानिस्तान को उच्च प्राथमिकता मानने की मजबूत भावना है: विदेश सचिव श्रृंगला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि "निश्चित रूप से" क्वाड समूह के भीतर एक मजबूत भावना है कि अफगानिस्तान ‘‘उच्च प्राथमिकता’’ है और इस मुद्दे पर एकजुटता बहुत ‘‘प्रासंगिक’’ है।

न्यूयॉर्क, 25 सितंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि "निश्चित रूप से" क्वाड समूह के भीतर एक मजबूत भावना है कि अफगानिस्तान ‘‘उच्च प्राथमिकता’’ है और इस मुद्दे पर एकजुटता बहुत ‘‘प्रासंगिक’’ है।

विदेश सचिव ने कहा कि अफगानिस्तान पर सुरक्षा परिषद की प्रस्ताव संख्या-2593 के कई तत्व क्वाड समूह के सदस्य देशों-अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के संयुक्त बयान में परिलक्षित होते हैं। श्रृंगला ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘निश्चित रूप से क्वाड के भीतर, एक मजबूत भावना है... क्वाड ने जारी संयुक्त बयान में कहा है कि अफगानिस्तान उच्च प्राथमिकता है।’’

संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘हम अफगान नागरिकों के समर्थन में एक साथ खड़े हैं, और तालिबान से अफगानिस्तान छोड़ने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने और महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों सहित सभी अफगानों के मानवाधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं।’’

पाकिस्तान के संदर्भ में विदेश सचिव ने कहा, ‘‘अमेरिकी नेतृत्व के साथ प्रधानमंत्री मोदी की सभी बैठकों में उन चिंताओं का संज्ञान लिया गया कि पाकिस्तान एक ऐसे देश के रूप में प्रतिनिधित्व करता है, जिसने कई मायने में अफगानिस्तान के भीतर और अफगानिस्तान से सीमा पार आतंकवाद का समर्थन और पोषण किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी भावना है कि स्थिति पर बहुत सावधानी से गौर करने की जरूरत है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि पाकिस्तान समुदाय के सदस्य के रूप में अपने बुनियादी दायित्वों को पूरा करे और अपने पड़ोसियों या दुनिया के किसी भी देश के खिलाफ कोई काम ना करे।’’

संवाददाता सम्मेलन में श्रृंगला ने कहा कि यह द्विपक्षीय संयुक्त बयान के साथ-साथ क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के संयुक्त बयान में जाहिर हुआ है, जो उन भावनाओं को काफी हद तक दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका