एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार को आंधी-तूफान और बारिश की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंधी आने और बारिश होने की आशंका है।

देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार को आंधी-तूफान और बारिश की आशंका

नयी दिल्ली, तीन जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंधी आने और बारिश होने की आशंका है।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने बुधवार को शहर में आंधी और बारिश का अनुमान जताया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 143 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).