एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में आगामी दिनों में आंधी व बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में आने वाले दिनों में आंधी व बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान में आगामी दिनों में आंधी व बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

जयपुर, सात मई राजस्थान में आने वाले दिनों में आंधी व बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के दक्षिणी, पूर्वी तथा पश्चिमी भागों में आगामी तीन-चार दिन मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी की संभावना है।

इसके अलावा, 12 और 13 मई से आंधी-बारिश का दौर शांत होने तथा तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में आगामी पांच से छह दिन भीषण गर्मी की संभावना नहीं है।

इसके अनुसार आज बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में मध्यप्रदेश के पश्चिमी भागों व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।

आईएमडी ने बताया कि इसके प्रभाव से आज उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघ गर्जन होने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने व कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

इसने बताया कि आज जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश व मेघ गर्जन की संभावना है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).