देश की खबरें | पंजाब में बारिश से खरीफ की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका : विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश से खरीफ की फसलों, खासतौर से धान और कपास, को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने शनिवार को यह बात कही।

चंडीगढ़, 24 सितंबर पंजाब में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश से खरीफ की फसलों, खासतौर से धान और कपास, को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने शनिवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात से फसलों की कटाई में देरी के अलावा न केवल उपज पर, बल्कि फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश के कारण पारा कुछ डिग्री तक गिर गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि पंजाब के लुधियाना, मोहाली, पटियाला, मनसा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, अमृतसर और बठिंडा तथा हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला और सोनीपत में बारिश हुई।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कुछ और दिनों तक बेमौसम बरसात होती रही तो इससे धान तथा कपास दोनों की फसलों पर असर पड़ेगा।

पंजाब के कृषि विभाग के निदेशक गुरविंदर सिंह ने कहा, ‘‘अगर इस समय बारिश दो-तीन दिन और होती रही तो इससे खरीफ की फसलों पर असर पड़ेगा। इससे धान की फसल की कटाई के वक्त उसकी उपज तथा गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।’’

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसएस गोसाल ने कहा, ‘‘इस स्तर पर बारिश का धान की फसल पर नकारात्मक असर पड़ेगा।’’

विशेषज्ञों का कहना है कि इससे फसल में अतिरिक्त नमी का स्तर बढ़ जाएगा, जिससे उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बारिश का कपास की फसल पर भी असर पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी