देश की खबरें | मुश्किल कामों के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका रहती है : तेलंगाना सुरंग हादसे पर जेपी ग्रुप के संस्थापक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना का हिस्सा रहे ‘जेपी ग्रुप’ के संस्थापक अध्यक्ष जयप्रकाश गौड़ ने सुरंग के एक निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने की घटना पर बुधवार को कहा कि मुश्किल कामों के दौरान दुर्घटना की आशंका रहती है।

नगरकुरनूल (तेलंगाना), 26 फरवरी श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना का हिस्सा रहे ‘जेपी ग्रुप’ के संस्थापक अध्यक्ष जयप्रकाश गौड़ ने सुरंग के एक निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने की घटना पर बुधवार को कहा कि मुश्किल कामों के दौरान दुर्घटना की आशंका रहती है।

‘जेपी ग्रुप’ की प्रमुख कंपनी ‘जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड’ को एसएलबीसी के सुरंग की खुदाई का ठेका मिला था।

मंत्री कोमाटीरेड्डी वेंकट रेड्डी से मिलने के बाद दुर्घटना स्थल पर संवाददाताओं से बात करते हुए करीब 90 वर्षीय गौड़ ने कहा कि उन्होंने अपने पेशेवर करियर के दौरान छह से सात दुर्घटनाओं को देखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन कठिन कार्यों में ऐसी चीजें होती हैं। टिहरी परियोजना, भूटान में, जम्मू कश्मीर में, हर जगह हमने कई परियोजनाएं कीं और मेरे जीवन में मुझे लगता है कि छह या सात दुर्घटनाएं हो सकती हैं... । आपको विषमता का सामना करना पड़ता है।’’

गौड़ ने कहा कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए टीम अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही हैं। सुरंग में फंसे हुए आठ व्यक्तियों में से दो इंजीनियर और चार मजदूर ‘जयप्रकाश एसोसिएट्स’ के लिए काम करते हैं।

कंपनी ने 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच शेयर बाजार को सूचित किया था कि 22 फरवरी को इंजीनियर, तकनीशियन, ऑपरेटर और टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) प्रभारी सहित 60 लोग मौके पर काम कर रहे हैं।

शिफ्ट के प्रभारी ने ध्वनि का आकलन किया और किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए अपने अनुभव एवं ज्ञान के आधार पर उन्होंने तुरंत निकासी का आदेश दिया। वे बचने के लिए भागे क्योंकि सुरंग की छत से भारी मात्रा में पानी, पत्थर, कीचड़ नीचे आ गया और लगभग 300 मीटर की लंबाई का क्षेत्र मलबे से भर गया।

दुर्भाग्य से जब कर्मियों की गिनती की गई तो पता चला कि आठ श्रमिक जिसमें दो अधिकारी शामिल थे, मलबे में फंस गए हैं।

इसके बाद की सूचना में बताया गया कि जिला प्रशासन के सहयोग से प्रतिक्रिया टीम, चिकित्सा टीम और विभागीय अधिकारी फंसे हुए कामगारों और अधिकारियों को निकालने के प्रयास में जुटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\