देश की खबरें | तेलंगाना में सरकार बदलने की जरूरत है : कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 2014 में नया राज्य बनने के बाद तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

हैदराबाद, 14 नवंबर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 2014 में नया राज्य बनने के बाद तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि जब तेलंगाना का गठन हुआ था तो वह राजस्व अधिशेष वाला राज्य था लेकिन अब राज्य के नागरिकों पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है।

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘आज तेलंगाना में सरकार बदलने की जरूरत है। लोगों ने 10 साल तक तेलंगाना में बीआरएस को मौका दिया। उन्होंने पूरा मौका दिया। उन्होंने विधायकों और सांसदों को जिताया। लेकिन सरकार उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जिनके आधार पर तेलंगाना का गठन हुआ था।’’

उन्होंने मतदाताओं से 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार चुनने का आग्रह किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि जब मुख्यमंत्री खुलेआम कहते हैं कि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों द्वारा ‘दलित बंधु’ योजना में ‘पैसा लेने’ की जानकारी है, तो भ्रष्टाचार का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है।

बीआरएस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी टीम’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पार्टी ने विभिन्न मुद्दों पर केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और बीआरएस के बीच है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी