देश की खबरें | सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सामंजस्य की जरूरत है: सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सामंजस्य की जरूरत है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सामंजस्य की जरूरत है।

लोक प्रशासन (एपीपीपीए) पर 10 महीने के 48वें उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम के प्रतिभागी अधिकारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने उनसे आम समाधान और बेहतर परिणाम प्रदान करने के लिए ‘‘संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण’’ के साथ काम करने की संस्कृति विकसित करने के लिए कहा।

मंत्री ने कहा कि भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) द्वारा अधिक एकीकृत, समग्र और समन्वित दृष्टिकोण इसके द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पहचान है, जिससे प्रतिभागियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले है जो नए विचारों के समर्थक, सोच में प्रगतिशील और बड़े पैमाने पर जनता को लाभ पहुंचाने वाले फैसले लेने के लिए तैयार रहते हैं।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि एक कोने में बैठकर काम करने का समय अब समाप्त हो गया है और देश के मंत्रालयों / विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सामंजस्य की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे अधिकारियों को विभिन्न सामाजिक-आर्थिक योजनाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

सिंह ने ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मंत्र को दोहराया और उल्लेख किया कि सरकार अपने फैसलों के संबंध में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने घोषणा की कि केंद्र सरकार के विभागों में लगभग 8,000 कर्मचारियों की सामूहिक पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस