आदिवासियों के अधिकारों को छीनने की साज़िश हो रही है: पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘हम दो, हमारे दो’ के मुनाफे के लिए नए नियम-कानून लाकर आदिवासियों की अधिकारों को छीनने की साज़िश हो रही है.
नयी दिल्ली, 9 अगस्त : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘हम दो, हमारे दो’ के मुनाफे के लिए नए नियम-कानून लाकर आदिवासियों की अधिकारों को छीनने की साज़िश हो रही है.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के हक़ और उनके जल-जंगल-ज़मीन की लड़ाई लड़ी है. ‘हम दो, हमारे दो’ के मुनाफे के लिए नए नियम-कानून लाकर उनके अधिकारों को छीनने की साज़िश हो रही है.’’ यह भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों की गोलीबारी में असम राइफल्स का अधिकारी घायल
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘विश्व आदिवासी दिवस पर, मैं वादा करता हूं, आखिरी दम तक उनको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता रहूंगा. जय जोहार.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

