देश की खबरें | तरूण गोगोई के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ है:हिमंत बिस्व सरमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के बाद की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यहां एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के स्वास्थ्य में शुक्रवार को कुछ सुधार देखने को मिला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 25 सितंबर कोविड-19 के बाद की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यहां एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के स्वास्थ्य में शुक्रवार को कुछ सुधार देखने को मिला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

सरमा ने बताया कि गोगोई के उपचार की समीक्षा के लिये गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) के चिकित्सकों और दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणजीत गुलेरिया के बीच एक वीडियो कांफ्रेंस हुई।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Model Code of Conduct: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नेताओं पर EC रखेगी पैनी नजर- जानें पूरा नियम.

गोगोई (85) जीएमसीएच में भर्ती हैं।

मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में रात में सुधार हुआ। उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर आज सुबह बढ़ कर 94 हो गया है, हालांकि अब भी उन्हें ऑक्सीजन सहायता दी जा रही है।

यह भी पढ़े | Farmers Bill 2020: AIKS अध्यक्ष अशोक धावले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कृषि बिलों को लेकर हजारों की तादात में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी.

गोगोई का ऑक्सीजन स्तर घट कर बृहस्पतिवार को 84 हो गया था, जो सामान्य स्तर 94 से बहुत कम है। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया क्योंकि उन्हें पहले से भी कई बीमारियां हैं।

एम्स के निदेशक फेफड़ा रोग विशेषज्ञ भी हैं। उन्होंने गोगोई का उपचार करने वाले चिकित्सकों से आज सुबह वीडियो कांफ्रेंस पर बात की और पूर्व मुख्यमंत्री के उपचार पर चर्चा की।

सरमा ने बताया, ‘‘गुलेरिया ने उपचार पर संतोष प्रकट किया। उन्होंने कुछ अतिरिक्त जांच कराने का भी सुझाव दिया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की समीक्षा के लिये एम्स से एक चिकित्सक को एक दो दिन में भेजा जाएगा।’’

सरमा के साथ गोगोई के बेटे एवं कलियाबोर से लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई भी घंटे भर चली वीडियो कांफ्रेंस के वक्त मौजूद थे।

तीन बार मुख्यमंत्री रहे एवं कांग्रेस नेता तरूण गोगोई के 25 अगस्त को कोराना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और उन्हें अगले ही दिन जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

ऑक्सीजन स्तर कम होने से उनकी तबियत 31 अगस्त को बिगड़ गई और उनकी प्लाज्मा थैरेपी की गई। इसके बाद से उनकी हालत स्थिर थी और हाल ही में उनकी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री जोरहाट जिले के तीताबोर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह संक्रमित हुए राज्य के 25 विधायकों में शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\