विदेश की खबरें | भारत के प्रति पाकिस्तान की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है :बिलावल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि भारत के प्रति उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। नयी दिल्ली के साथ संबंध पुन:स्थापित करने की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के जोरदार हिमायत करने पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश करते हुए यह कहा गया।

इस्लामाबाद, 17 जून पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि भारत के प्रति उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। नयी दिल्ली के साथ संबंध पुन:स्थापित करने की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के जोरदार हिमायत करने पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश करते हुए यह कहा गया।

पाकिस्तान ने जोर देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत रूप में पेश किया गया।

बिलावल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारत के साथ संबंध तोड़ना पाकिस्तान के हित में नहीं होगा क्योंकि इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुका है।

बिलावल की टिप्पणी पर मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत के प्रति पाकिस्तान की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और इस पर राष्ट्रीय आमराय है। पाकिस्तान ने सदा ही भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ सहयोगी संबंधों की इच्छा जताई है। हमने जम्मू कश्मीर विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए सार्थक और नतीजे देने वाली वार्ता की हिमायत की है। ’’

बयान में कहा गया है कि बिलावल की टिप्पणी की संदर्भ से हट कर व्याख्या की गई और उसे गलत रूप में पेश किया गया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सार्थक और नतीजे देने वाली वार्ता के लिए उपयोगी माहौल बनाने के वास्ते आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी भारत की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू