देश की खबरें | झीरम घाटी नक्सली हमले और पहलगाम आतंकी हमले में दो समानताएं हैं: बघेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले की तुलना 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले से करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इन घटनाओं से पहले दोनों जगहों पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

दुर्ग, 24 अप्रैल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले की तुलना 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले से करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इन घटनाओं से पहले दोनों जगहों पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

जिले के भिलाई शहर के एक होटल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झीरम घाटी और पहलगाम हमले में दो समानता है। एक में नाम पूछकर मारा गया और दूसरे में धर्म पूछकर।

उल्लेखनीय है कि 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के झीरम घाटी में कांग्रेस पार्टी की 'परिवर्तन रैली' के दौरान नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला किया था, जिसमें कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 29 लोग मारे गए थे।

बघेल ने कहा, ''पहलगाम हमले ने झीरम घाटी नक्सली हमले की याद दिला दी। पहलगाम हमले और झीरम घाटी हमले में दो समानताएं हैं। झीरम घाटी हमले में नक्सलियों ने लोगों का नाम पूछकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने पूछा था कि नंद कुमार पटेल, दिनेश पटेल (नंद कुमार पटेल के बेटे) और महेंद्र कर्मा कौन हैं। पहलगाम में आतंकियों ने लोगों के नाम और उनका धर्म भी पूछा। दूसरी समानता यह है कि दोनों घटनाओं के समय सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।''

उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों में देखा गया है कि नक्सली और आतंकी बम विस्फोट और गोलीबारी करने के बाद भाग जाते हैं, लेकिन इन दोनों घटनाओं में वे घंटों वहां इंतजार करते रहे।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पता था कि लोगों की मदद के लिए कोई सुरक्षा कर्मी नहीं है।

बघेल ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों को भरोसा था कि सुरक्षा कर्मी नहीं आएंगे, ऐसे में यह एक बड़ा सवाल है कि उन्हें इतना भरोसा कैसे हो गया।

उन्होंने कहा, ''हम सरकार के साथ हैं, चाहे वह (आतंकवादी हमले के बाद) कोई भी कार्रवाई करे, लेकिन उन्हें (सरकार को) बताना चाहिए कि खुफिया विफलता और लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है।''

बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि दुकानदारों समेत स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घटना के दौरान पीड़ित परिवारों की मदद की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को राज्य में एक रैली आयोजित करेगी जिससे सरकार की विफलता और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को बदनाम करने और उनकी आवाज दबाने की कथित साजिश के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।''

उन्होंने कहा कि पार्टी पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज