देश की खबरें | हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में कुछ दागी चेहरे हैं: भाजपा नेता अनिल विज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने रविवार को दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पांच अक्टूबर को जारी 32 उम्मीदवारों की पहली सूची में कुछ दागी चेहरे हैं और लोगों को पता है कि ऐसे लोगों के हाथों में सत्ता देना ‘बहुत खतरनाक हो सकता है।’
चंडीगढ़, आठ सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने रविवार को दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पांच अक्टूबर को जारी 32 उम्मीदवारों की पहली सूची में कुछ दागी चेहरे हैं और लोगों को पता है कि ऐसे लोगों के हाथों में सत्ता देना ‘बहुत खतरनाक हो सकता है।’
इकहत्तर-वर्षीय विज ने यह भी भरोसा जताया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सत्ता बरकरार रखेगी।
छह बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को जारी कांग्रेस की सूची देखी है। विज ने कहा, ‘‘इसमें कुछ दागी चेहरे भी शामिल हैं।’’
अंबाला छावनी के विधायक विज ने कहा, ‘‘...और मतदाताओं को पता है कि ऐसे लोगों के हाथों में सत्ता देना बहुत खतरनाक हो सकता है।’’
कांग्रेस ने सभी 28 मौजूदा विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया है। विज ने कहा, ‘‘उनमें से एक (कांग्रेस की सूची में)- सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार, ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद से जेल में हैं।’’
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन से जुड़े धनशोधन मामले में पंवार को जुलाई में गिरफ्तार किया था।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘इस सूची में पंवार अकेले दागी नहीं हैं। यहां तक कि (गढ़ी सांपला-किलोई से फिर से उम्मीदवार बनाये गये) भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मुकदमों का सामना कर रहे हैं। पार्टी के (फिरोजपुर झिरका) विधायक मम्मन खान पर नूंह हिंसा के सिलसिले में मामला चल रहा है।’’
खान को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज ने कहा, ‘‘समालखा से एक और कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर को फिर से टिकट दिया गया है, जो ईडी मामले का सामना कर रहे हैं... यही कांग्रेस का चेहरा है।’’
उन्होंने किसानों के मुद्दों पर भी कांग्रेस पर हमला किया।
विज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों की हितैषी होने का दावा करती है, ‘लेकिन उसी के शासनकाल में किसानों को भूमि अधिग्रहण के नोटिस दे दिए जाते थे, उनकी जमीनें कौड़ियों के भाव अधिगृहीत की जाती थीं और फिर बिल्डर को सौंप दी जाती थीं’’।
उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं कई किसानों से मिला और उन्होंने कहा कि वे (लोग) डर के साये में रहते थे, उन्हें नहीं पता होता था कि कब उनकी जमीन छीन ली जाएगी।’’
विज ने कहा, ‘‘कथनी और करनी में अंतर होता है। किसानों के साथ इसने (कांग्रेस ने) जो कुछ किया है, यह सब दस्तावेज में दर्ज है।’’
भाजपा के ‘‘किसान विरोधी’’ होने के कांग्रेस के दावे के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मंत्री ने परिहास किया, ‘‘यह उसका दुष्प्रचार है। लोग इस पर विश्वास नहीं करते।’’
इस बीच, पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी।
उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हम पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

