देश की खबरें | त्रिपुरा में अब कोविड-19 का कोई मरीज नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में सोमवार को लगातार दूसरे दिन कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है।

अगरतला, 28 फरवरी त्रिपुरा में सोमवार को लगातार दूसरे दिन कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है।

राज्य के सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर दीप देबबर्मा ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अभी भी 1,00,860 बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि रविवार और सोमवार को कोविड-19 के लिए 500 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई, जिनमें से किसी के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

डॉक्टर देबबर्मा ने बताया कि राज्य के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में फिलहाल कोविड के 27 मरीज उपचाराधीन हैं, वहीं 99,849 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड से मरने वालों की संख्या अभी 916 ही है।

उन्होंने बताया, ‘‘यह सच है कि राज्य में पिछले दो दिनों में कोविड का कोई मामला नहीं आया है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि कोविड खत्म हो गया है। हमें सतर्क रहना होगा....’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\