देश की खबरें | ‘इंडिया’ गठबंधन में नीतीश समेत स्वच्छ छवि वाले कई नेता हैं- दीपंकर भट्टाचार्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में "स्वच्छ छवि वाले बहुत सारे नेता" हैं, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं।

पटना, 18 दिसंबर भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में "स्वच्छ छवि वाले बहुत सारे नेता" हैं, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं।

भट्टाचार्य की पार्टी भी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। वह मंगलवार को दिल्ली में गठबंधन की बैठक में भाग ले सकते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी यहां भाकपा माले द्वारा आयोजित एक जनसभा के इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए की।

वामपंथी नेता ने कहा, "नीतीश कुमार ने हमेशा कहा है कि उन्हें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। फिर भी, अगर उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया जाता है, तो हमें कोई समस्या नहीं है।"

उन्होंने कहा, "अगर किसी अन्य नेता के नाम पर आम सहमति बनती है, तब भी हमें कोई समस्या नहीं होगी। हमारा लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। ‘इंडिया’ गठबंधन में स्वच्छ छवि और क्षमता वाले बहुत सारे नेता हैं। बेशक, नीतीश उनमें से एक हैं।"

भट्टाचार्य से उन अटकलों के बारे में पूछे गया था जिनमें दावा किया जा रहा है कि कुमार को ‘इंडिया’ गठबंधन का राष्ट्रीय संयोजक बनाया जा सकता है।

जद (यू) के नेता कुमार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

भट्टाचार्य का यह भी कहना था कि मंगलवार की बैठक में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने की संभावना नहीं दिखाई पड़ती है।

भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस तंज को खारिज कर दिया कि ‘इंडिया’ गठबंधन भ्रष्ट दलों का गठजोड़ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\