एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 643 नए मामले आए, चार मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के 643 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.40 लाख से अधिक हो गई, जबकि चार और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,778 हो गई।

देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 643 नए मामले आए, चार मौतें हुईं

हैदराबाद, 23 जुलाई तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के 643 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.40 लाख से अधिक हो गई, जबकि चार और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,778 हो गई।

राज्य सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 77 मामले आए, इसके बाद करीमनगर में 68 मामले आए।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,729 है।

बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में अब कुल मामले 6,40,012 हो गए हैं, जबकि 767 लोगों के ठीक होने के साथ, राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,26,505 हो गई।

शुक्रवार को 1.20 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल मिलाकर 2.11 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांचे गए नमूनों की संख्या 5.67 लाख से अधिक है।

मामले में मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमशः 0.59 प्रतिशत और 97.88 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).