देश की खबरें | रंगमंच के दिग्गज अल्काजी ने दुनिया को कहा अलविदा, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रंगमंच की दिग्गज हस्ती और विख्यात ड्रामा टीचर इब्राहिम अल्काजी का मंगलवार दोपहर को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अगस्त रंगमंच की दिग्गज हस्ती और विख्यात ड्रामा टीचर इब्राहिम अल्काजी का मंगलवार दोपहर को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

अल्काजी के बेटे ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: रामजन्मभूमि में सबसे पहले दीप प्रज्वलन के साथ पूरी अयोध्या रोशनी से नहाई.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिल्म एवं नाट्य जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कोविंद ने कहा कि अल्काजी के निधन से मंचन कला की दुनिया में एक रिक्तता पैदा हो गयी है।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhoomi Pujan: अयोध्या में आज पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर भूमि पूजन, ऐसा होगा अयोध्या दौरे का पूरा कार्यक्रम.

उन्होंने कहा, ‘‘ इब्राहिम अल्काजी भारतीय रंगमंच की दिग्गज हस्ती और कलाकारों की कई पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत थे... पद्म विभूषण से सम्मानित इस हस्ती की विरासत सदैव जिंदा रहेगी। उनके परिवार, विद्यार्थियों एवं कलाप्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’

मोदी ने अल्काजी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस कला को कहीं अधिक लोकप्रिय बनाने और समूचे भारत में इसे पहुंचाने की उनकी कोशिशों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान बहुमूल्य है। उनके निधन से दुख हुआ है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अल्काजी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ रंगमंच के जादू इब्राहिम अल्काजी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। भारत में रंगमंच की दुनिया में क्रांति लाने और एनएसडी को कलाकारों के वास्ते बड़ा प्रशिक्षण केंद्र बनाने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ओम शांति।’’

अल्काजी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में सबसे लंबे समय तक निदेशक के पद पर रहे। उन्होंने गिरीश कर्नाड के ‘तुगलक’, धर्मवीर भारती के ‘अंधायुग’ जैसे लोकप्रिय नाटकों का निर्माण किया।

अल्काजी के परिवार में बेटे फैसल अल्काजी और बेटी अमाल अलाना है। दोनों जाने-माने नाट्य निर्देशक हैं।

फैसल अल्काजी ने पीटीआई- को बताया, ‘’ दिल के तेज दौरे के बाद आज दो बजकर 45 मिनट पर मेरे पिता का निधन हो गया। उन्हें परसों एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती किया गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\