देश की खबरें | पुलवामा में सीआरपीएफ के जवान की राइफल छीनने वाला युवक ‘वापस लाया’ गया : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के एक जवान से कथित तौर पर राइफल छीनने के कुछ घंटे बाद पुलिस परिवार की मदद से युवक को “वापस लायी”। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, एक जनवरी जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के एक जवान से कथित तौर पर राइफल छीनने के कुछ घंटे बाद पुलिस परिवार की मदद से युवक को “वापस लायी”। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि छीना गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “पुलिस परिवार की मदद से पुलवामा के इरफान बशीर गनी उर्फ ​​सोबा गनी (25) को ‘एके-47’ राइफल के साथ वापस लाई। राइफल को उसने (बशीर) आज सुबह सीआरपीएफ जवानों से छीन लिया था।”

उन्होंने कहा कि मामले में जांच चल रही है।

कुमार ने कहा, “हम परिवार की भूमिका की सरहाना करते हैं।”

पुलिस के अनुसार, दक्षिण कश्मीर जिले के राजपुरा के निचले इलाके में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के एक जवान से गनी ने कथित तौर पर एक ‘एके-47’ सर्विस राइफल छीन ली थी।

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने हथियार बरामद करने और ‘झपटमार’ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now