विदेश की खबरें | फ्रांस में हमलावर का मुकाबला करने वाले युवक की हो रही भूरि-भूरि प्रशंसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस हमले में घायल हुए लोगों एवं उनके परिवारों से मिलने गये राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी हेनरी की सराहना की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस हमले में घायल हुए लोगों एवं उनके परिवारों से मिलने गये राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी हेनरी की सराहना की है।

अल्पाइन कस्बे में, मैक्रों ने चिकित्सा कर्मियों, पुलिसकर्मियों, दमकलकर्मियों, नागरिकों एवं हेनरी को धन्यवाद दिया जिनकी प्राथमिक सहायता एव त्वरित कार्रवाई से बृहस्पतिवार को इस हमले के दौरान कई लोगों की जान बच गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ आपने बहुत कठिन , डरावने पल देखे। मुझे आप सभी पर गर्व है।’’

फ्रांस के आल्प्स क्षेत्र में इस चाकू हमले में 22 महीने से तीन साल के चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये थे और दो युवा भी जख्मी हुए थे।

जब हमलावर ने चाकू से हमला किया तब हेनरी की पीठ पर एक भारी बैग था और उसके हाथ में भी एक बैग था। अपने ऊपर हमला होने के बाद भी हेनरी खेल के मैदान में हमलावर का सामना करता रहा। एक बारगी तो उसने हमलावर पर अपना एक बैग भी फेंका।

हेनरी के पिता फ्रांकोइस ने कहा कि वह मानते है कि उनके बेटे के जुझारूपन के कारण ही हमलावर और अधिक लोगों को अपना शिकार नहीं बना पाया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहा, ‘‘उसके (हेनरी के) पास हथियार नहीं था, उसके पास केवल बैग थे, तब भी उसने बहुत जोखिम लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कई मिनट तक वह उसके पीछे दौड़ता रहा, उसे और अन्य बच्चों को अपना शिकार बनाने से रोकता रहा। मैं समझता हूं कि उसने उसे नरसंहार करने से रोक दिया। वाकई, वह बहुत साहसी है।’’

संदिग्ध हमलावर 31 वर्षीय एक सीरियाई शरणार्थी है।

उधर, हेनरी ‘नायक’ कहे जाने से थोड़ा शर्मा जाता है। उसने कहा कि उसने तो ‘‘वही करने की कोशिश की जो सभी फ्रांसीसियों को करना चाहिए या वे करेंगे।’’

उसने बीएफएम टीवी से कहा, ‘‘उस पल, आप अपना दिमाग दौड़ाइए और हैवान से भिड़ जाइए। बिना उससे टकराये वह सब देखना मेरे लिए संभव नहीं था।’’

इस बीच फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने शुक्रवार को कहा कि सभी चार बच्चों की जान पर बन आये जख्मों को लेकर सर्जरी की गयी और वे चिकित्सकों की सतत निगरानी में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी स्थिति स्थिर है।’’

सरकारी प्रवक्ता और पेशे से चिकित्सक ओलिवियर वेरान ने कहा कि दो बच्चों की हालत गंभीर है।

राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पत्नी के साथ, घायलों से मिलने अस्पताल गये। इस अस्पताल में तीन बच्चों का इलाज चल रहा है। बच्चों के खेल के मैदान में हुए इस हमले की मंशा का अबतक पता नहीं चल पाया है।

वेरान ने बताया कि संदिग्ध हिरासत में है और मनोचिकित्सक उसकी मानसिक स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं। वह स्वीडन में शरणार्थी है।

चौथे घायल बच्चे का पड़ोसी स्विटरजरलैंड के जिनेवा में इलाज चल रहा है। जो बच्चे घायल हुए हैं उनमें दो फ्रांसीसी है, जबकि एक ब्रिटिश और एक डच नागरिक है।

अधिकारियों के अनुसार हमले में बालिगों को भी चोट आई है। उनमें एक को चाकू और पुलिस की गोली भी लगी है। पुलिस जब हमलावर को पकड़ रही थी तब यह व्यक्ति गोली की चपेट में आ गया।

पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो दो बालिग व्यक्ति घायल हुए हैं, उनमें एक पुर्तगाल का नागरिक है।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को फ्रांस में शरण नहीं दिया गया, क्योंकि उसे स्वीडन ने पहले ही स्थायी ‘रेसीडेंसी’ और शरणार्थी का दर्जा दे दिया था।

मुख्य अभियोजक लाइन बोनने मैथिस ने कहा कि हमलावर की मंशा का पता नहीं चला है, लेकिन यह आतंकवाद संबंधी हमला नहीं जान पड़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज