देश की खबरें | युवक ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.
नोएडा(उत्तर प्रदेश), 22 दिसंबर गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मंगलवार की शाम एक युवक ने कथित रूप से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। युवक गाजियाबाद का रहने वाला था और पानी का कारोबार करता था।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार में सवार 20 वर्षीय युवक अश्विन शर्मा ने मंगलवार की शाम को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अपनी कार रोकी तथा अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद निवासी युवक पानी का कारोबार करता था जबकि उसके पिता प्रभात कुमार प्रॉपर्टी डीलर हैं।
संजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। अगर वे कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस मामले की जांच करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

