देश की खबरें | देश का युवा गुस्से में, अग्निपथ योजना तत्काल वापस ली जाये : आम आदमी पार्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाये।

नयी दिल्ली, 17 जून सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाये।

आप ने कहा कि देश को युवाओं के ‘‘गुस्से की आग से झुलसने’’ से बचाने के लिए अग्निपथ योजना को रद्द किया जाए।

अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने योजना को वापस लेने की युवाओं की मांग का समर्थन किया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे तोड़फोड और आगजनी के बजाय शांतिपूर्वक तरीके से विरोध के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें।

आप के राज्यसभा सदस्य एवं प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उनकी पार्टी इस योजना के खिलाफ शनिवार को उत्तर प्रदेश के हर जिले में विरोध-प्रदर्शन करेगी। सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री यह योजना इसलिए लाये हैं ताकि निजी कंपनियों में प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

उन्होंने दावा किया कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले युवा चार साल की सेवा के बाद कहीं के नहीं रह जाएंगे क्योंकि इन्हें पेंशन और अन्य लाभ नहीं मिलेंगे।

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी निजी कंपनियों के फायदे के लिए अग्निपथ योजना लाए हैं। वह सेना को अपनी निजी एजेंसी, सुरक्षा गार्ड के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाना चाहते हैं। यह देश की सेना और देश के युवाओं का अपमान है।’’

सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों में शामिल होने वाले युवा देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करते हैं और सर्वोच्च बलिदान देने से भी नहीं हिचकिचाते क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे कल उनके साथ नहीं होंगे, तब भी सरकार उनके परिवार के सदस्यों का ख्याल रखेगी।

उन्होंने नयी योजना के तहत सशस्त्र बलों में भर्ती होने वालों को सेवा के बाद दिए जाने वाले लाभों को ‘‘पूरी तरह से अपर्याप्त’’ करार दिया। सिंह ने दावा किया कि चार साल की सेवा पूरी करने के बाद उन्हें जो पैसा मिलेगा, यदि उनके परिवार में कोई बीमार पड़ जाए तो उपचार में ‘‘दो मिनट में’’ खर्च हो जाएगा।

आप नेता ने दावा किया कि चार साल की सेवा के बाद भर्ती होने वाले युवाओं के पास आत्महत्या करने, अपराध का रास्ता अख्तियार करने या किसी निजी कंपनी में 8,000-15,000 के वेतन की सुरक्षा गार्ड की नौकरी तलाश करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\