ताजा खबरें | हिमाचल के युवाओं ने बताया किसे देंगे पहला वोट, नौकरियों और शिक्षा पर जोर

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. हिमाचल प्रदेश में पहली बार वोट डालने के पात्र युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नौकरियों के अवसर और महिलाओं की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकताएं हैं। इनमें से कुछ लोगों की नजर में यह चुनाव “भाजपा की तानाशाही” और “अस्थिर गठबंधन” ‘इंडिया’ के बीच है।

शिमला, 27 मई हिमाचल प्रदेश में पहली बार वोट डालने के पात्र युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नौकरियों के अवसर और महिलाओं की सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकताएं हैं। इनमें से कुछ लोगों की नजर में यह चुनाव “भाजपा की तानाशाही” और “अस्थिर गठबंधन” ‘इंडिया’ के बीच है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 18 से 19 वर्ष की आयु के 1.70 लाख से अधिक युवा पहली बार मतदान करेंगे। लोकसभा की चार सीट पर चुनाव के साथ ही छह विधानसभा क्षेत्रों में एक जून को उपचुनाव होगा।

पहली बार मतदाता बनीं सोलन निवासी रिया का कहना है कि मुफ्त सुविधाएं देकर मतदाताओं को खुश करने की सरकारों की नीतियां बंद होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “कर-भुगतान करने वाले मध्यम वर्ग को मुफ्त की वस्तुओं का बोझ उठाना पड़ता है और विकास परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल होने वाले धन को इनमें लगाया जाता है।”

पहली बार मतदान करने को तैयार नीतीश ने कहा, “मैं तानाशाही और गठबंधन के बीच चयन करने को लेकर दुविधा में हूं।”

तानाशाही से उनका इशारा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर था जबकि गठबंधन शब्द उन्होंने ‘इंडिया’ के लिए कहा।

नीतीश ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरी आवाज सुनी जाए और राजनीति में सकारात्मक बदलाव आए।”

कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, शिव सेना (यूबीटी) और तृणमूल कांग्रेस समेत 26 दल हैं।

कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र रोहित ने कहा, “भाजपा सरकार अहंकारी हो गई है, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और मोदी को वोट देने का मतलब तानाशाही सरकार का समर्थन करना होगा। दूसरी ओर ‘इंडिया’ गठबंधन को वोट देने पर अस्थिर सरकार बनने की आशंका है, जो देश के लिए सही नहीं होगा।”

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले दस वर्ष के प्रदर्शन पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं और कुछ ने सरकार के कार्यकाल की सराहना की वहीं कुछ ने कामकाज की आलोचना की।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय संजौली में पत्रकारिता की छात्रा अंशुल ठाकुर ने कहा कि वह अपना पहला वोट डालने को लेकर उत्साहित हैं।

ठाकुर ने कहा कि वह ऐसी पार्टी को वोट देगी जो सरकारी और निजी क्षेत्रों में बेहतर नौकरियों के अवसर लाए और महिला सुरक्षा में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\