UP: बागपत में युवक ने हथौड़े से वार कर अपने बड़े भाई की हत्या की
बागपत जिले के बिलोचपुरा गांव में एक युवक ने कथित रुप से शराब के नशे में अपने सगे बड़े भाई की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बागपत (उत्तर प्रदेश), 7 फरवरी : बागपत जिले के बिलोचपुरा गांव में एक युवक ने कथित रुप से शराब के नशे में अपने सगे बड़े भाई की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद करा लिया है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के.शर्मा ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि मृतक की पहचान बिलोचपुरा गांव निवासी यासीन के पुत्र नहीम (26) के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी का नाम कासिफ (20) है. यह ही पढ़ें : Uttarakhand: उत्तराखंड के 2 स्कूलों में 42 बच्चे वायरल फीवर से हुए बीमार, 14 बच्चे गंभीर
दोंनो भाई मजदूरी करते थे. सोमवार की देर रात दोनों भाइयों में पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें कासिफ ने शराब के नशे में हथौड़े से सिर पर वार करके बड़े भाई नहीम की हत्या कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

