देश की खबरें | युवक ने बेटे के साथ नदी में छलांग लगायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत एक युवक ने अपने दो साल के बेटे को साथ लेकर रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ मिलकर दोनों की तलाश कर रहे हैं।
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 26 जुलाई पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत एक युवक ने अपने दो साल के बेटे को साथ लेकर रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ मिलकर दोनों की तलाश कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बुधवार को बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के तिलैया गांव निवासी अरुण कुमार (30) करीब तीन महीने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर फरीदाबाद में नौकरी करने गया। वहां पत्नी सुमन को किसी अन्य युवक से प्रेम हो गया और वह अपनी प्रेमी के संग फरार हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने अरुण की सात वर्षीय पुत्री तनु के हवाले से बताया कि इसके बाद अरुण समझा-बुझाकर अपनी पत्नी को वापस घर ले आया परंतु एक रात रुकने के बाद उसकी पत्नी पुनः अपने प्रेमी के पास चली गई। उन्होंने बताया कि इससे आहत हो कर अरुण अपने बेटे (दो) और बेटी (सात) के साथ गांव लौट आया और बुधवार की दोपहर उसने अपने बेटे को पेट में बांधकर कोलाघाट पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान तनु पुल पर ही खड़ी रही।
मीणा ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने बताया कि पुलिस तथा पीएसी की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)