Noida: हेड कांस्टेबल से मारपीट के बाद युवक ने पहले दांत से काटा, फिर फाड़ी वर्दी; FIR दर्ज
गार्डन गैलेरिया माल में पार्टी करने आए एक युवक ने कहासुनी के बाद थाना सेक्टर -39 में तैनात एक हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने के साथ ही उन्हें दांत से काट लिया और वर्दी भी फाड़ दी।
नोएडा, 5 जनवरी: गार्डन गैलेरिया माल में पार्टी करने आए एक युवक ने कहासुनी के बाद थाना सेक्टर -39 में तैनात एक हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने के साथ ही उन्हें दांत से काट लिया और वर्दी भी फाड़ दी. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जीआईपी मॉल चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप कुमार को 3 जनवरी की देर रात एक लड़के व एक लड़की द्वारा बिग बॉयज रेस्टोरेंट बार के सामने गार्डन गैलेरिया में तैनात सिक्योरिटी गार्ड/ मार्शल के साथ गाली गलौज और मारपीट करने की सूचना मिली.
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे संदीप कुमार ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर रहे हर्षित शर्मा नामक युवक को जब समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ भी बदसलूकी की और मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित हेड कांस्टेबल के अनुसार, आरोपी ने उन्हें दांत से काट लिया तथा उनकी वर्दी भी फाड़ दी. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

