देश की खबरें | युवक की सरेबाजार चाकू से प्रहार कर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ शहर में रविवार को एक युवक की सरेबाजार चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। शहर के पुराने इलाके में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई।
मेरठ (उत्तर प्रदेश), 24 अप्रैल मेरठ शहर में रविवार को एक युवक की सरेबाजार चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। शहर के पुराने इलाके में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फिरोज नगर निवासी साजिद (25) किसी काम से ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित इत्तेफाक नगर गया था। इस दौरान पीछे से आए हमलावरों ने साजिद को पकड़ लिया और चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया।
इसके बावजूद साजिद के सड़क से उठने की कोशिश करने पर एक हमलावर ने उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
सरेबाजार हुई इस घटना के दौरान आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति की हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं हुई। सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनके बेटे साजिद का घर में शराब पीने को लेकर चाचा नौशाद, जावेद और शहजाद से झगड़ा हो गया था।
हालांकि बाद में परिवार के लोगों ने देर रात समझौता करा दिया था। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते साजिद की हत्या कर दी गई।
सं सलीम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

