देश की खबरें | राजस्थान में युवक ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की पत्थर से हमला करके हत्या कर दी।
जयपुर, छह जून राजस्थान के उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की पत्थर से हमला करके हत्या कर दी।
पुलिस थाना के अधिकारी पवन सिंह ने सोमवार को बताया कि उपलीसुबरी गांव निवासी पोपट लाल (35) ने रविवार देर रात अपनी पत्नी काली देवी (30), पुत्री सुमित्रा (3), बानी (2) पर भारी पत्थर से हमला करके हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच आये दिन मामूली बात को लेकर विवाद होता था।
पुलिस के मुताबिक रविवार को मामूली विवाद के बाद पोपट ने पत्थर से पत्नी और दो बेटियों की हत्या का दी।
सिंह ने कहा कि घटना के समय घर में मौजूद आठ वर्षीय बेटे ने घटना की सूचना पड़ोस मे रहने वाले अपने नाना को दी।
उन्होंने बताया कि तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। इस संबंध में मृतका के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी पोपट लाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

