विदेश की खबरें | धीरे-धीरे खत्म हो रहा है टाइटैनिक का मलबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओशियन गेट एक्सपीडीशंस कंपनी की ओर से शुरू किए गए एक खोजी अभियान में यह जानकारी सामने आई है।

ओशियन गेट एक्सपीडीशंस कंपनी की ओर से शुरू किए गए एक खोजी अभियान में यह जानकारी सामने आई है।

ओशियन गेट एक्सपीडीशंस के अध्यक्ष स्टॉकटॉन रश ने कहा, “ महासागर में जहाज का मलबा धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इससे पहले कि यह पूरी तरह से लुप्त हो जाए और इसकी पहचान नहीं हो सके। हमें इसका दस्तावेजीकरण करना चाहिए।“

109 साल पुराने समुद्री जहाज के मलबे को गहरे समुद्र की धाराओं और जीवाणुओं से खासा नुकसान हो रहा है। ये जीवाणु एक दिन में सैकड़ों पाउंड लोहे को चट कर सकते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आने वाले कुछ दशकों में टाइटैनिक का मलबा पूरी तरह से खत्म हो सकता है, क्योंकि मलबे के अधिकतर हिस्सों में बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए हैं और जहाज के कई हिस्से अलग होकर बिखरने लगे हैं।

वर्ष 1985 में समुद्र में टाइटैनिक के मलबे की खोज के बाद से अब तक जहाज का 100 फुट लंबा मस्तूल ढह चुका है। जहाज का वह निगरानी कक्ष, जहां से हिमखंड होने के बारे में चिल्लाकर जानकारी दी गयी थ, वह कक्ष भी लुप्त हो चुका है। जहाज का सबसे ऊपर का डेक भी मुड़ गया है।

जहाज में शाही लोगों के आने-जाने के लिए बनी सीढ़ी के नजदीक बना जिम भी पूरी तरह से गिर चुका है। 2019 में एक खोजी अभियान में जहाज के कप्तान के स्नान टब के बारे में पता चला था, लेकिन अब वो भी लापता हो गया है।

ओशियन गेट ने कहा कि वह अपने खोजी अभियान के दौरान टाइटैनिक के मलबे में से कुछ नहीं लेगा।

वर्ष 2003 में, टाइटैनिक हिस्टोरिकल सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष एड कामुडा ने द एसोसिएटेड प्रेस से कहा था कि टाइटैनिक के मलबे वाली जगह में पर्यटन और अभियानों सहित मानव गतिविधि को सीमित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह स्थल एक समुद्री स्मारक होना चाहिए और उसे वैसे ही छोड़ दिया जाना चाहिए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी